तत्कालीन फर्कपुर थाना प्रभारी की बढ़ीं मुश्किलें, डिपार्टमेंटल जांच के आदेश

पोल्ट्री फार्म संचालक कमलदीप के खुद को आग लगाने के मामले में तत्कालीन फर्कपुर थाना प्रभारी यशपाल नेहरा की डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में एसआइटी जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:10 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:10 AM (IST)
तत्कालीन फर्कपुर थाना प्रभारी की बढ़ीं मुश्किलें, डिपार्टमेंटल जांच के आदेश
तत्कालीन फर्कपुर थाना प्रभारी की बढ़ीं मुश्किलें, डिपार्टमेंटल जांच के आदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पोल्ट्री फार्म संचालक कमलदीप के खुद को आग लगाने के मामले में तत्कालीन फर्कपुर थाना प्रभारी यशपाल नेहरा की डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में एसआइटी जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

यह हुआ है मामला :

26 सितंबर को विजय कॉलोनी के 50 वर्षीय कमलदीप ने तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। झुलसी अवस्था में उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया था। इसी दिन शाम को उसकी कॉलोनी की ही महिला की शिकायत पर पुलिस ने कमलदीप, उसके बेटे उदय सिंह, दोस्त जितेंद्र व डिपल पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आग में झुलसे कमलदीप के भी मजिस्ट्रेट ने बयान लिए। उसके बयानों के आधार पर आरोप लगाने वाली महिला, उसके जेठ व उसका बेटा, फूफा, थाना प्रभारी फर्कपुर यशपाल नेहरा, जगदीप, राजीव व एक महिला पुलिसकर्मी आशा पर केस दर्ज हुआ था। बयानों में उसने कहा था कि उसे घर से फर्कपुर उठाकर ले गई, जबकि उसकी कॉलोनी का एरिया शहर यमुनानगर थाने का था। यहां पर थाना प्रभारी ने उन्हें 15 लाख रुपये महिला को देकर मामला निपटाने का दबाव बनाया था। जिससे प्रताड़ित होकर उसने खुद को आग लगा ली। इस मामले में जांच के लिए एसपी ने डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था। जिन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ था। उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी