सर्व कर्मचारी संघ के हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेंगे अध्यापक : संजय

पुरानी पेंशन बहाली व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के 12 दिसंबर को हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें अध्यापक संघ बढ़कर भाग लेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:58 PM (IST)
सर्व कर्मचारी संघ के हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेंगे अध्यापक : संजय
सर्व कर्मचारी संघ के हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेंगे अध्यापक : संजय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पुरानी पेंशन बहाली व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के 12 दिसंबर को हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें अध्यापक संघ बढ़कर भाग लेगा। यह बात अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कांबोज ने कही। वह बुधवार को संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति के विरोध में, अतिथि अध्यापकों को पक्का करवाने की नीति बनवाने व नई पेंशन नीति को वापस लेकर पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। जिला सचिव दिनेश तंवर, कोषाध्यक्ष प्रीतम बालियान व जिला प्रेस प्रवक्ता रामनरेश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति निजीकरण को बढ़ावा देगी। सरकारी स्कूलों से दो कक्षाओं के बाहर चले जाने के कारण 40 प्रतिशत प्राथमिक शिक्षकों के पद सरप्लस होंगे। नई भर्तियों पर रोक लगेगी। इसलिए अध्यापक संघ नई शिक्षा नीति का पुरजोर विरोध कर रहा है। स्थायीकरण की पालिसी बनने तक नियमित कर्मचारी की तर्ज पर पूरा वेतनमान व भत्ते दिए जाएं। पुरानी पेंशन नीति बहाल होने तक एनपीएस में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मेडिकल रीइंबर्समेंट, लीव एनकेशमेंट व कम्यूटेशन जैसी सुविधाएं दी जाएं। उत्पीड़न व दमन की कार्रवाई निरस्त की जाए, एक्सग्रेसिया में रोजगार स्कीम की शर्तें समाप्त की जाएं।

chat bot
आपका साथी