अध्यापकों की राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका

गणपति कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर गणपति कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य अनू कपूर ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र ¨बद्रा ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक सफल देश सफलता के कदम तभी चूम सकता है जब भावी निर्माताओं को बनाने के लिए उसके पास अच्छे अध्यापक हों।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 01:26 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 01:26 AM (IST)
अध्यापकों की राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका
अध्यापकों की राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : गणपति कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य अनू कपूर ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र ¨बद्रा ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक सफल देश सफलता के कदम तभी चूम सकता है जब भावी निर्माताओं को बनाने के लिए उसके पास अच्छे अध्यापक हों। अध्यापक ही बच्चे में अंधकार के अज्ञान को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापकों ने पंजाबी गिद्दा, भूले बिसरे गीत, दोस्ती के नगमे कविता व भाषण के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन सीमा कौशल ने किया। कार्यक्रम में केक काट कर खुशी का इजहार किया गया। स्कूल प्रबंधक की ओर से अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर योगिता, सौरव, गुरमीत, पूजा, कुहुक व अजय उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी