भाजपा नेता के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख

पैसा निकला है। जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि नरेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति ने यह पैसे निकाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 06:31 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 06:31 AM (IST)
भाजपा नेता के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख
भाजपा नेता के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

प्रतापनगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र के नाम से चेक लगाकर साढ़े सात लाख रुपये निकाल लिए। एचडीएफसी बैंक अंबाला से यह पैसा निकला है। जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि नरेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति ने यह पैसे निकाले हैं। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। अब इसकी जांच सीआइए वन को दी गई है। सीआइए वन के इंचार्ज राकेश मटौरिया ने बताया कि पीड़ित के चेक किस तरह से आरोपित के पास गए। इसके लिए जांच चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित को राउंडअप कर लिया है। वह अंबाला कैंट का रहने वाला है। अभी तक यह पता नहीं लग सका कि कैलाश चंद्र की चेकबुक उसके पास कैसे पहुंची है। जिस व्यक्ति से वह चेकबुक लेने की बात कह रहा है। उसकी भी मौत हो चुकी है। 2009 में मिली चेकबुक हो गई थी गुम

गांव भगेड़ा निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने 2009 में एचडीएफसी बैंक प्रतापनगर में खाता खुलाया था। उस समय चेकबुक का अधिक इस्तेमाल नहीं था। यह चेकबुक 2010 में गुम हो गई थी। इसके बाद जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन 2012 में उन्होंने नई चेकबुक बनवा ली थी। अब यह पैसा किस तरह से निकला। कुछ पता नहीं लग रहा। जिस नरेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति के खाते में पैसा गया है। उसे भी वह नहीं जानते। कभी किसी को चेकबुक तक नहीं दी। बैंक अधिकारी फर्जी साइन कर पैसा निकालने की बात कह रहे हैं। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। खाते में केवल रहे गए नौ हजार

कैलाश चंद्र ने बताया कि लाकडाउन के चलते वह बैंक में लेन देन करने नहीं जा सके। 24 जुलाई को वह बैंक में पेमेंट निकालने के लिए गया, तो उसके खाते में मात्र नौ हजार रुपये मिले। बैंक के अधिकारियों से इस बारे में बात की, तो उन्होंने स्टेटमेंट चेक की। जिसमें सामने आया कि खाते से साढ़े सात लाख रुपये निकाले गए हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए। यह पैसा भी 15 जून को निकाला है।

chat bot
आपका साथी