वापस गई ईवीएम, मेयर के सीधे चुनाव के मद्देनजर लिया निर्णय

नगर निगम के चुनाव के लिए आई ईवीएम प्रशासन ने वापस भेज दी। इस निर्णय पीछे मेयर का सीधा चुनाव होना बताया जा रहा है। बीते दिनों चुनाव आयोग की ओर से 350 मशीनें आई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:53 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:53 AM (IST)
वापस गई ईवीएम, मेयर के सीधे चुनाव के मद्देनजर लिया निर्णय
वापस गई ईवीएम, मेयर के सीधे चुनाव के मद्देनजर लिया निर्णय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम के चुनाव के लिए आई ईवीएम प्रशासन ने वापस भेज दी। इस निर्णय पीछे मेयर का सीधा चुनाव होना बताया जा रहा है। बीते दिनों चुनाव आयोग की ओर से 350 मशीनें आई थी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने मेयर पद के लिए सीधे चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। इसलिए ¨सगल बटन वाली मशीनों को वापस भेज दिया और जल्दी ही डबल बटन वाली मशीनें आएंगी। उधर, निवर्तमान पार्षदों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पहले यह थी व्यवस्था

निगम अधिकारियों के मुताबिक बीते नगर निगम चुनाव में जनता ने पार्षद और पार्षदों ने मेयर को चुना, लेकिन इस बार सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है। मेयर पद के लिए भी सीधे चुनाव होंगे। जिन दिनों चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम भेजी गई थी, उस समय तक सरकार ने यह निर्णय नहीं लिया था। ईवीएम ¨सगल बटन वाली थी।

पार्षदों ने उठाए सवाल

कांग्रेस से निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान व देवेंद्र ¨सह का कहना है कि ईवीएम को पहले मंगवाना और फिर वापस भेजने की यह कार्रवाई संदेहात्मक है। अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से ईवीएम वापस भेज दी हैं। यह बात सार्वजनिक की जानी चाहिए थी। ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।

चुनावी गतिविधियां बढ़ी

नगर निगम चुनाव को लेकर गतिविधियां दिनोंदिन बढ़ रही हैं। मेयर पद के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों से दावेदारी जताई जा रही है। कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो अभी तक पार्षद पद के लिए कतार में थे, लेकिन अब मेयर पद के लिए मैदान में हैं। विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी खूब किया जा रहा है। इसके अलावा भावी पार्षद भी खूब गोटियां फिट करने में जुटे हैं। पुरानों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी मैदान में हैं।

डबल बटन वाली मशीनें आएंगी

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी दीपक सूरा ने बताया कि मेयर पद के लिए सीधे चुनाव के मद्देनजर अब डबल बटन वाली ईवीएम आएंगी। ये मशीनें जल्द ही जा जाएंगी। क्योंकि नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी