नगर निगम हर वार्ड को करेगा सैनिटाइज, शुरू हुआ अभियान

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नगर निगम अब हर वार्ड को सैक्टरों को सैनिटाइज करने का अभियान चलाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:36 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 05:36 AM (IST)
नगर निगम हर वार्ड को करेगा सैनिटाइज, शुरू हुआ अभियान
नगर निगम हर वार्ड को करेगा सैनिटाइज, शुरू हुआ अभियान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नगर निगम अब हर वार्ड को सैनिटाइज करेगा। इसके लिए सोमवार को अभियान शुरू कर दिया है। वार्डों में साफ सफाई की जाएगी और फिर सैनिटाइजेशन होगा। इसके लिए 30 टीमें लगाई गई है। 15 दिन तक यह अभियान चलेगा।

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया गया है कि निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी से आम जनता को बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। 15 दिन तक चलने वाला यह अभियान 18 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में यह विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी 22 वार्डों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बैंक, पुलिस थाने, लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर समेत ऐसे स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है, जहां पर आम जनता का आना जाना लगा रहता है। इस कार्य में दमकल विभाग की तीन बड़ी गाड़ियों से भी सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी