भगवान वाल्मीकि ने दिया मानवता का संदेश : सैनी

यदि प्रदेश की जनता ने हमारी पार्टी को जितवा कर सेवा करने का मौका दिया तो प्रदेश के हर युवा को रोजगार देने का काम करेंगे। हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। अब तक जाति विशेष के लोगों ने प्रदेश में राज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 11:18 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि ने दिया मानवता का संदेश  : सैनी
भगवान वाल्मीकि ने दिया मानवता का संदेश : सैनी

संवाद सहयोगी, रादौर : यदि प्रदेश की जनता ने हमारी पार्टी को जितवा कर सेवा करने का मौका दिया तो प्रदेश के हर युवा को रोजगार देने का काम करेंगे। हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। अब तक जाति विशेष के लोगों ने प्रदेश में राज किया है। ये बात कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कही। वे वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल ने जाति बदलकर प्रदेश में वर्षों राज किया। भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने किसानों की भूमि को कोड़ियों के भाव बिकवाने का काम किया। ओमप्रकाश चौटाला का आधा परिवार जेल में पड़ा है और बाकी परिवार जेल में जाने की तैयारी में है। इनेलो पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को पांच हजार रुपये महीना पेंशन देगी।। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था। हमें उस संदेश पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी व अन्य वर्गों को उनका हक दिलवाया जाएगा। वह वर्षों से प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद कर रहे है। उनका संघर्ष एक दिन जरूर रंग लाएगा। कांग्रेस पार्टी फूट का शिकार है। पार्टी में अनेक धड़े है। जबकि इनेलो पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। इनेलो एक पारिवारिक पार्टी है जो फूट का शिकार है। वाल्मीकि धर्मशाला के लिए सांसद कोटे से पांच लाख रुपये की ग्रांट राशि देने की घोषणा की। मौके पर अजय ¨सह चौहान, तिलक राज सैनी, अजय सहोता प्रधान, निर्मल, विक्रम, रोहित, बख्शीश सैनी, जोनी पोसवाल सरपंच, गुरदयाल सैनी, मनोज बकाना, कुलदीप सैनी पूर्णगढ़, ओमप्रकाश सैनी, मनीष जठलाना, जस¨वद्र सैनी ठेकेदार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी