सिनेमा हाल की रौनक लौटने में अभी लगेगा दो सप्ताह का वक्त

प्रदेश सरकार ने 50 फीसद दर्शकों के साथ सिनेमा हाल खोलने की छूट दी है परंतु अभी सिनेमा हाल की रौनक लौटने में कम से कम 10 से 15 दिन का समय लग जाएगा। एक दम से सिनेमा हाल को खोलकर संचालक कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। जिला में दो सिनेमा हाल हैं। जिनमें से एक उप्पल माल जगाधरी में तथा दूसरे जगाधरी रोड पर डिपल सिनेप्लेक्स है। दोनों मई माह से बंद हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 08:07 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 08:07 AM (IST)
सिनेमा हाल की रौनक लौटने में अभी लगेगा दो सप्ताह का वक्त
सिनेमा हाल की रौनक लौटने में अभी लगेगा दो सप्ताह का वक्त

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रदेश सरकार ने 50 फीसद दर्शकों के साथ सिनेमा हाल खोलने की छूट दी है, परंतु अभी सिनेमा हाल की रौनक लौटने में कम से कम 10 से 15 दिन का समय लग जाएगा। एक दम से सिनेमा हाल को खोलकर संचालक कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। जिला में दो सिनेमा हाल हैं। जिनमें से एक उप्पल माल जगाधरी में तथा दूसरे जगाधरी रोड पर डिपल सिनेप्लेक्स है। दोनों मई माह से बंद हैं। दूसरे राज्यों से भी फीडबैक लेंगे संचालक :

सिनेमा हाल खोलने के लिए संचालक दूसरे राज्यों से भी फीडबैक लेंगे। क्योंकि पंजाब व गुजरात में काफी पहले सिनेमा हाल को खोलने की इजाजत मिल चुकी थी। दोबारा खुलने के बाद वहां दर्शकों की क्या स्थिति है। वहां के सिनेमा हाल में कितने दर्शक आ रहे हैं, किस तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं यह सब देखने के बाद ही सिनेमा हाल को खोलने पर विचार विमर्श होगा। क्योंकि सिनेमा हाल खोल दिए और दर्शक ही नहीं आए तो इससे खर्चा ओर भी ज्यादा बढ़ जाएगा। कर्मचारियों का वेतन देने के अलावा बिजली, पानी, सफाई का खर्च भी बढ़ जाएगा। काफी समय से फिल्में रिलीज नहीं हुई :

डिपल सिनेप्लेक्स जगाधरी के संचालक दिनेश कुमार का कहना है कि काफी समय से मुंबई से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। कोरोना महामारी से नुकसान न हो इसलिए निदेशक व प्रोड्यूसर फिल्में रिलीज करने से बच रहे हैं। दूसरा पंजाब से भी पंजाबी फिल्में कम ही रिलीज हो रही हैं। इसलिए सिनेमा हाल को चलाने के लिए फिल्म मिलना भी जरूरी है। वहीं, ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने से सिनेमा हाल संचालकों को काफी नुकसान हो रहा है। जो फिल्म लोगों को मोबाइल पर ही दिख जाएगी तो वह सिनेमा हाल में जाने बचता है। इसलिए अभी आधे दर्शकों के साथ सिनेमा हाल शुरू करने में ही 10 से 15 दिन का समय लग जाएगा। एक साल से दर्शकों को तरस रहे सिनेमा हाल :

सिनेमा हाल एक साल से दर्शकों को तरस रहे हैं। गत वर्ष जब कोरोना महामारी ने जब विकराल रूप धारण करना शुरू किया था तो 16 मार्च को सिनेमा हाल बंद कर दिए गए थे। कई माह बंद होने के बाद नवंबर 2020 को सिनेमा हाल खुले। इनमें केवल 50 फीसद दर्शकों को ही आने की अनुमति थी लेकिन आधे दर्शक भी सिनेमा हाल तक नहीं पहुंचे। इस दौरान फिल्में भी कम ही रिलीज हुई। अब तीन मई से सिनेमा हाल फिर से बंद हैं।

chat bot
आपका साथी