पत्नी का आप्रेशन कराने अस्पताल गया था पति, घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर

- वहीं रादौर की शास्त्री कालोनी में घर से हजारों का सामान चुराया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 06:00 AM (IST)
पत्नी का आप्रेशन कराने अस्पताल गया था पति, घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर
पत्नी का आप्रेशन कराने अस्पताल गया था पति, घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर

- वहीं रादौर की शास्त्री कालोनी में घर से हजारों का सामान चुराया जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मॉडल कालोनी में चोरों ने रात के समय घर से तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। जिस वक्त चोरी हुई तब घर पर कोई नहीं था। पति-पत्नी दोनों अस्पताल में थे। अगले दिन आए तो उन्हें चोरी का पता चला और थाने में सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया। मॉडल कालोनी निवासी योगिद्र नाथ ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचएमटी पिजौर से वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हुआ था। अब मीरा बाजार में खोखे में तोलिये व अन्य सामान रख कर बेचने का काम करता है। घर पर वह और उसकी पत्नी दर्शना रानी दोनों रहते हैं। 15 अक्टूबर को पत्नी की टांग पर चोट लग गई थी। जिसे वह संधु अस्पताल में ले गया था। उसी दिन उसकी टांग का आप्रेशन हुआ। 16 अक्टूबर की रात्र 12 बजे वह पत्नी के लिए चाय बना कर दोनों कमरों व गेट का ताला लगाकर चला गया था। 17 अक्टूबर की सुबह सात बजे वह घर आया और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया। उसने देखा कि दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि एक कमरे की अलमारी के लाकर में रखे 22 हजार रुपये, एक सोने की चेन, सोने की चार चूड़िया, अंगूठियां और दूसरे कमरे के बैड में गद्दे के नीचे से दो कड़े, पर्स से चार हजार रुपये चोरी कर लिए। उसने चोरी के बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, रादौर की शास्त्री कालोनी निवासी रिजुल अग्रवाल ने बताया कि वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गया था। इस दौरान घर कोई नहीं था। तभी चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर घर से सोने, चोरी के गहने चोरी कर लिए। जिनकी कीमत 80 हजार रुपये थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों पर केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी