हमने दाल रोटी शुरू की इन्होंने बंद कर दी : हुड्डा

कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए दाल और रोटी स्कीम लागू की थी। जिसे भाजपा ने आते ही बंद कर दिया। कांग्रेस ने प्रदेश के तीन लाख 82 हजार गरीब परिवारों को सौ-सौ गज के निशुल्क प्लॉट दिए थे। 10 लाख से अधिक गरीब लोगों को पानी की टंकी और नल की सुविधा दी थी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 07:30 AM (IST)
हमने दाल रोटी शुरू की इन्होंने बंद कर दी : हुड्डा
हमने दाल रोटी शुरू की इन्होंने बंद कर दी : हुड्डा

संवाद सहयोगी, रादौर : कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए दाल और रोटी स्कीम लागू की थी। जिसे भाजपा ने आते ही बंद कर दिया। कांग्रेस ने प्रदेश के तीन लाख 82 हजार गरीब परिवारों को सौ-सौ गज के नि:शुल्क प्लॉट दिए थे। 10 लाख से अधिक गरीब लोगों को पानी की टंकी और नल की सुविधा दी थी, लेकिन आज भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसी भी गरीब व्यक्ति को एक प्लॉट नहीं मिला है। कर्मचारियों से वादा किया कि प्रदेश में उनकी सरकार बनते ही कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाएगा। प्रदेश में डीजल के दाम देश में सबसे कम थे। उस समय दूसरे प्रदेशों के लोग हरियाणा से डीजल लेने आते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने डीजल पर बेतहाशा वैट लगाकर डीजल के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि कर दी है, जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है। उक्त शब्द प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को खेल स्टेडियम में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. बिशनलाल सैनी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

मंच से घोषणा पत्र पढ़ गए

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वृद्धों को 5100 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। किसानों और भूमिहीन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गरीबों को तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। उससे ऊपर के रेट आधे लिए जाएंगे। एसी एसटी छात्रों को पहली से 10वीं तक 12 हजार रुपये साल और 11वीं व 12वीं के छात्र, छात्राओं को 15 हजार रुपये साल सरकार वजीफा देने का काम करेगी। वही प्रदेश की महिलाएं सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेगी। महिलाओं को सभी नौकरियों मे 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। हर जिले में मेडिकल कॉलेज और यूनिवसिर्टी बनाई जाएगी। एससी जाति के लिए एससी कमीशन का पुनर्गठन किया जाएगा। गरीबों को सौ-सौ गज के प्लॉट और मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग और नई नीति के तहत पेंशन दी जाएंगी। 10वीं पास बेरोजगारों को सात हजार रुपये और बीए पास को 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म तक 3500 रुपये प्रतिमाह और बच्चा पांच साल तक का होने तक पांच हजार रुपये महीना दिया जाएगा। महिलाओं को प्रतिमाह घर के राशन के लिए दो हजार रुपये महीना दिया जाएगा।

गन्ने के दाम भी नहीं बढ़ाए

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में उनकी सरकार बनी थी तो गन्ने का दाम 110 रुपये क्विटल था। दो सौ रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार के पांच वर्षो में किसानों के गन्ने के भाव में मात्र 20 रुपये क्विटल ही बढ़ाए। यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है। धान और कपास के दाम भी कम मिल रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि आप कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ. बीएल सैनी को विधायक बनाओ मैं मंत्री बनाऊंगा। जिस पर जनता ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी