पांच दिन पहले पकड़ी गई थी ईशू की शराब, इसकी मुखबरी का शक था बलदेव पर

अवैध शराब की मुखबरी करने के शक में ही बलदेव की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपित पंकज व ईशू निवासी कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में भी आरोपितों ने मुखबिरी करने की वजह से ही उसे पीटा था। हालांकि यह भी बताया कि वह बलदेव को मारना नहीं चाहते थे। पुलिस ने आरोपितों को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 11:49 PM (IST)
पांच दिन पहले पकड़ी गई थी ईशू की शराब, इसकी मुखबरी का शक था बलदेव पर
पांच दिन पहले पकड़ी गई थी ईशू की शराब, इसकी मुखबरी का शक था बलदेव पर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अवैध शराब की मुखबरी करने के शक में ही बलदेव की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपित पंकज व ईशू निवासी कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में भी आरोपितों ने मुखबिरी करने की वजह से ही उसे पीटा था। हालांकि यह भी बताया कि वह बलदेव को मारना नहीं चाहते थे। पुलिस ने आरोपितों को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

यह हुआ था मामला

कांसापुर निवासी 60 वर्षीय बलदेव ¨सह कमानी चौक पर वीबी सप्लायर के पास नौकरी करता था। शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे वहां पर कृष्णा कॉलोनी का पंकज व ईशू उर्फ मन्नी आ गए। दोनों ने पहले तो दुकान के नीचे खड़े होकर बलदेव को आवाज लगाई, लेकिन जब वो नीचे नहीं गया तो आरोपितों ने पत्थर उठाकर शटर पर मारने शुरू कर दिए। गुस्से में आरोपित कमरे में गए और बलदेव को कहने लगे कि तूने हमारी मुखबरी पुलिस को की है। उनकी शराब पकड़वाई है। वे बलदेव को बाइक पर अगवा कर अपने साथ ईशु के घर पर ले गए। इसके बाद उसे अस्पताल के बाहर फेंक गए। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पहले पंकज व बलदेव दोनों शराब का कार्य करते थे। अब केवल ईशू ही शराब बेचने का कार्य कर रहा था। पांच दिन पहले उसकी शराब पकड़ी गई थी। यह शक बलदेव पर गया था। तीनों आरोपित साथ ही शराब पीते थे। आरोपित सिर्फ उसे पीटना चाहते थे, लेकिन शराब के नशे में बलदेव को अधिक पीट दिया गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

कोट्स :

आरोपित पंकज व ईशू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। इसके बाद ही सही पता लग सकेगा।

सुभाष बिश्नोई, प्रभारी, थाना फर्कपुर।

chat bot
आपका साथी