प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हरियाणा में किसानों की फसल का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र को विशेष पैकेज और मुआवजा देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 09:40 AM (IST)
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : सैनी
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को मिले मुआवजा : सैनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हरियाणा प्रदेश में किसानों की फसल का काफी नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार को विशेष पैकेज और मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने लोकसभा दिल्ली में हरियाणा के किसानों की इस मांग को उठाया। सांसद ने कहा कि मार्च माह में भारी बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इन किसानों के नुकसान की भरपाई करना बहुत जरुरी है

chat bot
आपका साथी