लेन-देन के विवाद में किसान ने साथियों संग आढ़ती को पीटा

लेने-देन मे आढ़ती और किसान में विवाद हो गया। आढ़ती प्रदीप गर्ग का आरोप है कि पहले किसान कश्मीर सिंह ने उसे फोन पर गालियां दीं। फिर उसकी दुकान पर अपने साथियों के साथ आकर पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:10 AM (IST)
लेन-देन के विवाद में किसान ने साथियों संग आढ़ती को पीटा
लेन-देन के विवाद में किसान ने साथियों संग आढ़ती को पीटा

जासं, यमुनानगर : लेने-देन मे आढ़ती और किसान में विवाद हो गया। आढ़ती प्रदीप गर्ग का आरोप है कि पहले किसान कश्मीर सिंह ने उसे फोन पर गालियां दीं। फिर उसकी दुकान पर अपने साथियों के साथ आकर पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

सेक्टर 17 के प्रदीप गर्ग की जगाधरी अनाज मंडी में आढ़त है। दो दिन पहले उन्हें लंढौरा के कश्मीर सिंह ने कॉल कर गालियां दीं। पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में कश्मीर सिंह और दलजीत सिंह अपने पांच-छह साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। यहां उनके साथ गाली गलौज करते हुए डंडों और रॉड से पीटा। उसमें वह जख्मी हो गया। बाद में आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय वालिया ने बताया कि दोनों पक्षों में जीरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। हमने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी