कृष्ण बेदी के आवास पर हमले के विरोध में जताया रोष

यमुनानगर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बुधवार को जिला सचिवालय के सामने कृष्ण बेदी के आवास पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:01 PM (IST)
कृष्ण बेदी के आवास पर हमले के विरोध में जताया रोष
कृष्ण बेदी के आवास पर हमले के विरोध में जताया रोष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बुधवार को जिला सचिवालय के सामने कृष्ण बेदी के आवास पर हुए हमले का रोष जताया। मोर्चा के सदस्यों ने जिला सचिवालय के सामने इकट्ठे होकर प्रदेशाध्यक्ष जंगशेर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया व डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जंगशेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी के घर पर कुछ शरारती लोगों ने 25 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन हमला व आगजनी की। समाज के लोगों में इसके प्रति रोष है। संगठन दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी सजा देने की मांग करता है। सरकार ने जो कृषि विधेयक बिल पास किया है, वह किसानों के हित में है। बेद के घर पर हमला करने वाले किसान नहीं, बल्कि शरारती लोग थे। मौके पर फकीर चंद, सोमप्रकाश नंबरदार, कर्मचंद रटौली, धर्मसिंह मट्टू, कमलवेद, शिवदास, वीरसिंह, भरतसिंह गौरी, मोहनलाल गौरी, मांगेराम, सुनील तेलीपुरा, प्रिस गौरी थे।

chat bot
आपका साथी