पंडित दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा ले हर कार्यकर्ता : अरोड़ा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पंडित दीनदयाल विस्तार योजना के तहत एक पैलेस में साढौरा विधान सभा क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 10:37 PM (IST)
पंडित दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा ले हर कार्यकर्ता : अरोड़ा
पंडित दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा ले हर कार्यकर्ता : अरोड़ा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पंडित दीनदयाल विस्तार योजना के तहत एक पैलेस में साढौरा विधान सभा का अल्पकालीन शताब्दी विस्तारक योजना जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बलवंत ¨सह, एससी सैल के जिला प्रधान ऋषि पाल, जिला अध्यक्ष महिन्द्र खदरी, ब्लाक समिति चेयरमैन विपिन ¨सगला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र गुर्जर, अश्वनी मंगला, सरपंच चन्द्र मोहन कटारिया, युवा मंडल अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. संजीव ने अपने विचार प्रकट किए।

मंच का संचालन दाता रात ने किया। विधायक धनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने हमेशा देश, राष्ट्रीय व समाज के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने अंग्रेजों की नौकरी न करके संघ में रह कर देश के लिए कार्य किया। हमारी केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार इसी को ध्यान में रखते हुए सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। मौजूदा समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूती प्रदान कर विस्तार देना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को यह कर्तव्य बनता है कि संगठन में कम से कम पंद्रह दिन अवश्य दिन रात की परवाह किए बिना पूरी मेहनत से कार्य करके। प्रत्येक कार्य कर्ता अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए पंद्रह दिन अवश्य दें।

साढौरा विधायक बलवंत ¨सह ने वर्ग की प्रस्तावना के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की। ब्लाक समिति चेयरमैन विपिन ¨सगला ने पंडित दीन दया उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकताओं को उनके किए बलिदान की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर अश्वनी मंगला, चन्द्र मोहन कटारिया, अनिल बंसल, राकेश शर्मा, श्याम लाल, अयूब खान, रणजीत सैनी, दीपेश ¨सगला, दीपक गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी