लॉकडाउन की वजह से सुधरी सूबे की आबोहवा

लॉकडाउन के बावजूद भले ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:59 AM (IST)
लॉकडाउन की वजह से सुधरी सूबे की आबोहवा
लॉकडाउन की वजह से सुधरी सूबे की आबोहवा

शैलजा त्यागी, जगाधरी

लॉकडाउन के बावजूद भले ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि पर्यावरण में सुधार हो गया है। औद्योगिक ईकाइयां बंद होने व सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होने की वजह से यमुनानगर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के पर्यावरण में अप्रत्याशित सुधार देखने को मिल रहा है। हवा में प्रदूषण नाम मात्र है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। पर्यावरणविद् भी इस सुधार को कोरोना के मरीजों के अलावा अन्य के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। यमुनानगर में शुक्रवार शाम का वायु गुणवत्ता सुचकांक यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जबकि लॉकडाउन से पहले दो मई को यह आंकड़ा 202 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

सीएम सीटी की हवा प्रदेश में सबसे ज्यादा साफ:

सीएम सिटी यानि करनाल की हवा प्रदेश में सबसे साफ दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को करनाल में पीएम 2.5 की मात्रा 38 मिलीग्राम प्रति घन मीटर व पीएम 10 की मात्रा 45 मिलीग्राम प्रति घनमीटर तक दर्ज की गई। जो कि प्रदेश में सबसे कम रही। करनाल में दो मई को वायु गुणवत्ता सुचकांक 61 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था।

प्रदूषण के मामले में सुर्खियों में रह चुका है यमुनागनर:

प्रदूषण के मामले में यमुनानगर पूरे विश्व में सुर्खियों में रह चुका है। स्विट्जरलैंड की संस्था आईक्यू एयर की प्रदूषण को लेकर जारी व‌र्ल्ड क्वालिटी रिपोर्ट 2020 के मुताबिक यमुनानगर विश्व में 26वें नंबर पर था। जबकि 12 नवंबर 2020 को यमुनानगर देश के सबसे प्रदूषित शहर की श्रेणी में शुमार हो गया था।

हवा में जो धुल कण विद्यमान थे, वे बरसात की वजह से नीचे बैठ गए। अब पूरे प्रदेश की हवा साफ है। औद्योगिक इकाइयां बंद है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम है। इस वजह से भी पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है। आने वाले दिनो में और सुधार की आंशका से इंकार नहीं किया जा सकता। निर्मल कश्यप, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर।

किस जिले में कितना रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

जिला एयर क्वालिटी इंडेक्स प्रति घन मीटर

पंचकूला 56

पलवल 63

मानेसर 100

कुरुक्षेत्र 72

करनाल 45

कैथल 54

जींद 70

हिसार 89

गुरुग्राम 74

फरीदाबाद 97

धारूहेड़ा 76

चरखीदादरी 52

भिवानी 51

बलभगढ़ 66

बहादुरगढ़ 100

अंबाला 81

पानीपत 70

रोहतक 86

सिरसा 60

सोनीपत 65

यमुनानगर 80 नोट: उपरोक्त डाटा नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स से लिया गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी