पहले बांटा राशन, अब रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बांट रहे काढ़ा

कोरोना वायरस के दौर में सेवा भारती पूरी तरह सेवा को समर्पित है। लॉकडाउन में जहां जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया वहीं इन दिनों रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा तैयार कर बांट रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:29 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:11 AM (IST)
पहले बांटा राशन, अब रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बांट रहे काढ़ा
पहले बांटा राशन, अब रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बांट रहे काढ़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कोरोना वायरस के दौर में सेवा भारती पूरी तरह सेवा को समर्पित है। लॉकडाउन में जहां जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया, वहीं इन दिनों रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा तैयार कर बांट रही है। संगठन ने 95 हजार को भोजन के पैकेट और अब 20600 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा वितरित किया जा रहा है।

लक्ष्य केवल सहयोग का है

दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान सेवा भारती के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शांडिल्य ने बताया कि समाज के सहयोग से लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरित किए गए। यह राशन 30 मार्च से तीन मई दिया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का विशेष रूप से सहयोग रहा। इसके अलावा 700 पैकेट कच्चे राशन के वितरित किए गए। हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से उप्र, बिहार व अन्य प्रदेशों में लौटे प्रवासी कामगारों की भी सहायता की गई। 15 हजार कामगारों को बिस्कुट, पानी की बोतल व अन्य जरूरी सामान वितरित किया। अभियान अभी जारी है जारी

भूपेंद्र शांडिल्य ने बताया कि अब तक 31 शिविरों के माध्यम से लोगों को काढ़ा वितरित किया गया। डा. ऋषि राज वशिष्ठ ने काढ़ा तैयार किया। डा. वशिष्ठ ने दो माह अध्ययन के बाद आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने पर काम शुरू किया। ऐसे बनाएं काढ़ा

काढ़ा बनाने के लिए 20 ग्राम सोंठ, 10 ग्राम पुष्कर मूल, 50 ग्राम दशमूल, 50 ग्राम गिलोय, 20 ग्राम मघदीफल, 10 ग्राम तुलसी के पत्ते, 30 ग्राम कटोरी का काढ़ा तैयार करें। ये काढ़ा आठ गुना पानी में पकाएं। एक चौथाई शेष रहने पर छानकर शीशी में रखें। 50-50 ग्राम काढ़ा गर्म कर हर रोज दिन में तीन बार पिएं। यदि जड़ी बूटियां ताजी हैं, तो यह मात्रा दोगुनी कर लें। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी