कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां : डाबला

भूड़कलां के रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल की बैठक हुई। मंडल सदस्यता अभियान संयोजक ओमकार देवधर और जगाधरी व यमुनानगर के विस्तारक नरेंद्र डाबला ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 07:10 AM (IST)
कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां : डाबला
कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां : डाबला

संवाद सहयोगी, देवधर : भूड़कलां के रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल की बैठक हुई। मंडल सदस्यता अभियान संयोजक ओमकार देवधर और जगाधरी व यमुनानगर के विस्तारक नरेंद्र डाबला ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर- घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं। साथ ही भाजपा की सदस्यता दिलवाने की भी बात कही। सभी शक्ति केंद्रों को सदस्यता फॉर्म के साथ-साथ बूथ सामग्री वितरित की गई।

मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी शक्ति केंद्रों को हर बूथ पर कम से कम 25 नए सदस्य जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता के नाते 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मंडल प्रतापनगर में 14 शक्ति के केंद्रों पर सभी सदस्यता प्रमुख एवं अल्पकालीन विस्तारक अपने कार्य पर लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी