नाले सहित बेच दी निगम की 33 लाख की जमीन, कम्युनिटी सेंटर के लिए निशानदेही हुई तो उजागर हुआ मामला

जागरण संवाददाता यमुनानगर आजाद नगर की शांति कालोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने नाले सहित नग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:12 AM (IST)
नाले सहित बेच दी निगम की 33 लाख की जमीन, कम्युनिटी सेंटर के लिए निशानदेही हुई तो उजागर हुआ मामला
नाले सहित बेच दी निगम की 33 लाख की जमीन, कम्युनिटी सेंटर के लिए निशानदेही हुई तो उजागर हुआ मामला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

आजाद नगर की शांति कालोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने नाले सहित नगर निगम की 33 लाख रुपये की जमीन को ही बेच दिया। वहां पर मकान भी बनकर तैयार हो गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस जगह पर कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए निशानदेही हुई। मकान मालिकों को अधिकारियों ने जमीन खाली करने की चेतावनी दी। रविवार को सभी पीड़ित मेयर हाउस पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वह मेयर हाउस पर ही अपने पशु बांध देंगे। यहीं डेरा डालकर धरना देंगे। उनके साथ धोखा हुआ है। धोखा करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यह जमीन आठ-10 साल पहले बेची गई। बता दें कि 550 गज जमीन का मामला है। इस समय यहां पर छह हजार रुपये गज का रेट चल रहा है, जिसकी कीमत 33 लाख बताई जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर से खरीदी थी जमीन

मेयर हाउस पर पहुंची शांति कालोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उसने करीब पांच लाख रुपये देकर घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। इसी तरह ललसा ने बताया कि उसके करीब चार लाख रुपये, सुनीता रानी ने 97, शबनम ने 200 गज के प्लॉट खरीदे थे। दो परिवार यहां पर मकान बनाकर रहते हैं। प्लॉट पूर्व पार्षद व उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर ने मिलकर बेचे। उनको नहीं पता था कि यह जमीन नगर निगम व सरकारी नाले की है। तिनका-तिनका जोड़कर बनाया है घर, अब कहां जाएं

पीड़ितों ने मेयर मदन चौहान को व्यथा सुनाई। उनका कहना है कि निगम की ओर से उनको जगह खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वह दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार चला रहे हैं। इतने सक्षम नहीं हैं कि कहीं और जमीन खरीदकर मकान बना लेंगे। तिनका-तिनका जोड़कर मुश्किल से घर बनाया। अब कहां जाएंगे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि अगर उनसे जमीन खाली कराई गई तो वे मेयर हाउस पर ही डेरा डाल देंगे। यहीं पर अपने पशुओं को लेकर आएंगे। पीड़ित महिलाओं ने प्रॉपर्टी डीलर पर धमकाने का भी आरोप लगाया। पक्ष में आए जन प्रतिनिधि

वार्ड 10 से पार्षद सुरेंद्र कुमार व वार्ड 11 से पार्षद के पिता वेद पप्पी भी पीड़ितों के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ही जमीन बेच देना बड़ा मामला है। यह बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। गरीब लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गरीब आदमी एक बार मकान मुश्किल से बनाता है। इस मामले से जुड़े सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। निश्चित कार्रवाई कराएंगे :

मेयर मदन चौहान ने बताया कि शांति कालोनी में नाले सहित निगम की जमीन बेचने का मामला उनके संज्ञान में आया है। मैंने नक्शा भी चेक किया है। 550 वर्ग गज जमीन को गलत तरीके से बेचा गया है। यह गंभीर मामला है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। आरोपितों के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी

chat bot
आपका साथी