मंडियों में सीसीटीवी से रहेगी धान पर नजर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अनाज मंडियों में बिक्री के अनाज मंडियों में बिक्री के लिए आई धान पर इस बार सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मार्केट कमेटी को खरीद शुरू होने से पहले सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। इससे एक तो मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी साथ ही रात को धान चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:59 PM (IST)
मंडियों में सीसीटीवी से रहेगी धान पर नजर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद
मंडियों में सीसीटीवी से रहेगी धान पर नजर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अनाज मंडियों में बिक्री के लिए आई धान पर इस बार सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मार्केट कमेटी को खरीद शुरू होने से पहले सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। इससे एक तो मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी साथ ही रात को धान चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। धान की खरीद के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी डीसी ने रद कर दी है। वहीं, दैनिक जागरण में मंडियों की खस्ताहालत का समाचार प्रकाशित होने पर मंडियों में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया।

सोमवार को डीसी गिरीश अरोड़ा ने जिला सचिवालय में धान की खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मार्केट कमेटियों के सचिव मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभी से ही मंडियों में सफाई, बिजली, शौचालयों, पीने के पानी और बारदाने की पूरी व्यवस्था कर लें ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा।

एक आढ़ती को रखने होंगे पांच नमी मापक यंत्र

खरीद के दौरान सबसे ज्यादा शिकायत धान में नमी को लेकर रहती है। आढ़ती कोई न कोई बहाना बनाकर धान की खरीद नहीं करते रहते। इसलिए गिरीश अरोड़ा ने अब सभी आढ़तियों को अपने पास धान की नमी मापने के लिए पांच-पांच यंत्र रखने होंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे धान को अच्छी तरह से सुखाकर ही लाएं। मंडियों में गंदगी के ढेर न हो और अवारा व पालतू पशु मंडियों में न घूमे। उन्होंने साढौरा मंडी में ज्यादा पशुओं के घूमने की बात आढ़तियों से सुनकर यह आदेश दिए।

कंबाइन से रात को नहीं काट सकेंगे धान

रात के समय कोई भी किसान कंबाइन से धान की कटाई नहीं करवा सकेगा। इसके लिए धारा-144 लगाने के आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है। किसान खेतों में पराली न जलाएं इसके लिए ग्राम, खंड व जिलास्तर पर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। जिला में 54 ग्राम संवेदनशील हैं जिन पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

30 सितंबर तक पूरी होगी सड़कों की मरम्मत

अनाज मंडियों में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। दैनिक जागरण ने रविवार को गेहूं का उठान नहीं, कैसे होगी धान की खरीद'शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें मंडियों की टूटी सड़कों को विशेष रूप से उजागर किया गया था। डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी मंडियों में सड़कों की मरम्मत का कार्य 30 सितंबर से पहले हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही सफाई भी करवाई जाए। धान तुलाई के कांटों के पूरे सिस्टम को अभी से ही चेक करवाया जाए। सभी मंडियों में बारदाना के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में तिरपाल भी होनी चाहिए ताकि अचानक वर्षा होने की स्थिति में धान को भीगने से बचाया जा सके। मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को गश्त करने व कलानौर, गुमथला राव, हथनीकुंड, धनौरा व नत्थपुर में नाके लगाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी