पुस्तकें बच्चों की सबसे अच्छी मार्गदर्शक : धर्मेंद्र

ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में पुस्तक मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने रिबन काटकर किया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कंबोज ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 10:44 PM (IST)
पुस्तकें बच्चों की सबसे अच्छी मार्गदर्शक : धर्मेंद्र
पुस्तकें बच्चों की सबसे अच्छी मार्गदर्शक : धर्मेंद्र

संवाद सहयोगी, रादौर : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में पुस्तक मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने रिबन काटकर किया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कंबोज ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। पुस्तक मेले में ज्ञानवर्धक, इतिहास से सबंधित, महान हस्तियों पर आधारित, बच्चों के लिए प्रेरणादायी कहानियों की पुस्तकें, जनरल नॉलेज, रिज¨नग, वैदिक मैथ व वेदों पर आधारित और अन्य रोचक पाठ्य सामग्री से परिपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं। तीसरे व अंतिम दिन 30 सितंबर को बच्चों के अभिभावक इस पुस्तक मेले में हिस्सा लेंगे। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि पुस्तकें सोशल मीडिया के इस बढ़ते युग में बच्चों की सबसे अधिक मार्गदर्शक हैं और चरित्र निर्माण का सबसे अच्छा साधन होती हैं। पुस्तकें अच्छे विचारों व अच्छे व्यवहार को जन्म देती हैं। प्रेरणादायक कहानियों से भरपूर किताबों से देश की युवा पीढ़ी को एक नई दिशा दी जा सकती है और इनसे ही देश में फैले हुए अंधविश्वास के अंधकार से छुटकारा पाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी