प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकास, विकास के लिए खुले दिल से स्वीकृत की जा रही राशि: घनश्याम दास

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को कई जगह विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने सबसे पहले भूखड़ी गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। रायपुर, हामिदा हेड व शादीपुर में सड़कों की खराब हालत को ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM (IST)
प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकास, विकास के लिए खुले दिल से स्वीकृत की जा रही राशि: घनश्याम दास
प्रदेश में हो रहा चहुमुखी विकास, विकास के लिए खुले दिल से स्वीकृत की जा रही राशि: घनश्याम दास

जम्मू कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए नालियों में पाइप डाले जाएंगे। नारियल फोड़ का इनका उद्घाटन किया। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। यमुनानगर के विकास के लिए भी खुले दिल से राशि स्वीकृत कर रहे हैं। वह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं, जनता के बीच रह के उनकी सेवा करेंगे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, पवन बिट्टु, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, संगीता ¨सघल, मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदि, महामंत्री विभोर पहुजा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला बक्शी, मनीष मालिक, नरेंद्र गुप्ता, मदन लाल रावल, डॉ. अरुण गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर ¨सह, मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री सुनील कालड़ा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त, मंडल सचिव तरुण मेहंदीरत्ता, संजीव कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप धीमान, प्रताप ¨सह, एडवोकेट अतुल त्यागी, शिवकुमार वर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी