गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेगी आकांक्षा

मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की एनएसएस की छात्रा आकांक्षा का गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए चुना गया है। आकांक्षा दिल्ली में राजपथ पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड में एनएसएस की टुकडी का हिस्सा बनेगी। कॉलेज के बच्चों व स्टाफ सदस्यों में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:00 AM (IST)
गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेगी आकांक्षा
गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेगी आकांक्षा

संवाद सहयोगी, रादौर : मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की एनएसएस की छात्रा आकांक्षा का गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए चुना गया है। आकांक्षा दिल्ली में राजपथ पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड में एनएसएस की टुकडी का हिस्सा बनेगी। कॉलेज के बच्चों व स्टाफ सदस्यों में खुशी की लहर है।

एनएसएस प्रभारी डॉ. अजायब सिंह किरमच और डॉ. ऋचा सिकरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिये बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा का चुनाव होने के बाद अब आंकाक्षा को आरडी कैंप में भाग लेना पड़ेगा। आरडी कैंप का हिस्सा बनने के लिये एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। उसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पडा। उसके बाद उसे जींद में आयोजित होने वाले प्री. आरडी कैंप के लिये चुना गया। इसके बाद प्री. आरडी कैंप चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा में 10 दिन चला। यहां उत्तर जोन के 200 एनएसएस से जुडे़ बच्चों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा के 20 छात्र छात्राएं शामिल थे। जिनमें पांच छात्र छात्राएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शामिल हुए। कुल 40 विद्यार्थियों में 8 छात्र छात्राएं हरियाणा से आरडी परेड व कैंप के लिए चुने गए। आकांक्षा इन आठ में से एक एनएसएस की छात्रा रही है। प्रिसिपल डॉ. दीपक कौशिक व चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने आंकाक्षा को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी