संशो : अश्लील फिल्म देखने के बाद पत्नी को दांतों से काटता था पति

अश्लील फिल्म देखने के आदी पति केशव के खिलाफ महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि संबंध बनाने के दौरान पति उसे अश्लील फिल्में देखने के लिए बाध्य करता है और शरीर को भी बुरी तरह से दांतों से काटता है। कई बार उसके शरीर को सिगरेट से भी जलाया गया। आरोप है कि उसने पत्नी की भी अश्लील वीडियो व फोटो बना रखे हैं। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। पति की प्रताड़ना की वजह से उसकी पत्नी एक माह तक बीमार भी रही। यहां तक कि उसे डॉक्टर के पास भी नहीं लेकर गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:32 PM (IST)
संशो : अश्लील फिल्म देखने के बाद पत्नी को दांतों से काटता था पति
संशो : अश्लील फिल्म देखने के बाद पत्नी को दांतों से काटता था पति

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अश्लील फिल्म देखने के आदी पति केशव के खिलाफ महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि संबंध बनाने के दौरान पति उसे अश्लील फिल्में देखने के लिए बाध्य करता है और शरीर को भी बुरी तरह से दांतों से काटता है। कई बार उसके शरीर को सिगरेट से भी जलाया गया। आरोप है कि उसने पत्नी की भी अश्लील वीडियो व फोटो बना रखे हैं। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। पति की प्रताड़ना की वजह से उसकी पत्नी एक माह तक बीमार भी रही। यहां तक कि उसे डॉक्टर के पास भी नहीं लेकर गया। बाद में उसे मारपीट करते तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया। परिजनों ने इस मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहारान निवासी से हुई थी। फिलहाल वह दिल्ली के फजलपुर में नौकरी करता है। शादी में उसके परिजनों ने करीब 15-16 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद सास व ससुर पर उस पर और अधिक दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने अपने पति को बताया, तो वह उसने अपने साथ दिल्ली ले आया। यहां पर उसे पता लगा कि उसका पति अश्लील फिल्में देखने का आदी है। यहां पर उसके पति ने उसे शारीरिक संबंध बनाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि जब वह बीमार पड़ गई, तो उसे चिकित्सक के पास भी नहीं ले गए, क्योंकि उसके पति को शक था कि वह उसकी निजी बातें किसी को बता देगी। इस बीच उसका देवर भी दिल्ली आ गया। जब उसने अपने देवर से इस बारे में बताया, तो उसने भी उल्टा उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि देवर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है कि 22 जनवरी 2018 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति धमकी देने लगा कि उसे पांच लाख रुपये दो। नहीं तो उसके फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। जठलाना थाना प्रभारी रमेश चंद ने मामले में केस दर्ज करने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी