लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को झांसा देकर ऑफिस बुलाया, फिर किया गंदा काम

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को ऑफिस बुला कर प्रॉपर्टी डीलर ने महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:38 PM (IST)
लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को झांसा देकर ऑफिस बुलाया, फिर किया गंदा काम
लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को झांसा देकर ऑफिस बुलाया, फिर किया गंदा काम

सोनीपत [डीपी आर्य]। विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने अपने कार्यालय में बुलाया। वहां पर उसने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी से शिकायत करने पर महिला के परिवार की हत्या कराने की धमकी दी। इसमें प्रॉपर्टी डीलर की परिचित एक महिला भी शामिल रही। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके चलते महिला ने डीएसपी से मुलाकात की। डीएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का पति की नौकरी लॉकडाउन में छूट गई 

पुलिस के अनुसार मित्तल नर्सिंग होम के पास रहने वाली एक महिला के पति श्रमिक हैं। वह एक राशन डिपो पर लिपिक का कार्य करती थीं। लॉकडाउन के चलते महिला की नौकरी छूट गई थी। उसने अपनी एक परिचित महिला से नौकरी लगवाने का आग्रह किया। शहर क्षेत्र की वह महिला पीड़िता को बंदेपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर महावीर दहिया के पास छोड़कर आ गई।

प्रॉपर्टी डीलर ने अकेला पा कर खेला हवस का खेल

विवाहिता का आरोप है कि महावीर दहिया ने उसको अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया, लेकिन रात में छोड़ दिया। इसके बाद महिला डीएसपी के सामने पेश हुई। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित महावीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं।

दुष्‍कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किया गिरफ्तार

महिला की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित प्रॉपर्टी डीलर महावीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में शामिल रही महिला की भी पुलिस तलाश कर रही है।

प्रमिला सिंह, एसएचओ, महिला थाना

chat bot
आपका साथी