हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों को लेकर राहुल गांधी को दी चुनौती, 'पहले राजस्थान की चिंता करें'

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे एक बार उनके साथ राजस्थान पहुंचकर बाजरा खरीद की स्थिति देखें और उसके बाद हरियाणा में आएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर यात्रा कर रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 06:03 PM (IST)
हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों को लेकर राहुल गांधी को दी चुनौती,  'पहले राजस्थान की चिंता करें'
हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल की पीसीः जागरण

गोहाना (सोनीपत), जागरण संवाददाता। हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि बरोदा हलका के लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर जिस चौधर की उम्मीद करते थे वह कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को दे दी है। भाजपा बरोदा का उपचुनाव केवल विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। दलाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा पर तंज कसे। दलाल बुधवार को गोहाना में भाजपा के चुनावी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि 2004 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया था। उस समय कांग्रेस ने भजनलाल को नजरअंदाज करके भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाया था। हुड्डा ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बरोदा हलका में विकास न करवाकर यहां के लोगों को चौधर के नाम पर गुमराह किया गया। बरोदा वाले जिस चौधर की उम्मीद करते थे वह तो अब कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को दे दी है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

दलाल ने कहा कि किसान के नाम पर कांग्रेस आंदोलन कर रही है। किसान तो अपने खेतों में फसल काटने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर यात्रा कर रहे हैं।

कृषि मंत्री ने दी राहुल गांधी को चुनौती

दलाल ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे एक बार उनके साथ राजस्थान पहुंचकर बाजरा खरीद की स्थिति देखें और उसके बाद हरियाणा में आएं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार किसानों का बाजरा 13-14 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रही है जबकि हरियाणा में किसानों का बाजरा पूरे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2150 रुपये प्रति क्विंटल है। दलाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियां न बंद होंगी और न कम बल्कि उन्हें सुदृढ़ किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Baroda Bypoll 2020: विपक्ष को घेरने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, तैयार किया विकास कराने का खाका

उन्होंने कहा कि बरोदा हलका का उपचुनाव भाजपा केवल विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। बरोदा के विकास के लिए पिछले छह माह में सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए करीब 250 करोड़ का बजट जारी किया है। यहां आइएमटी, राइस मिल लगाने और विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा नेता योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, अरुण बड़ौक मौजूद रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी