ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने को चलेगा अभियान

शहर में ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब इन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अभियान चलाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:56 PM (IST)
ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने को चलेगा अभियान
ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने को चलेगा अभियान

संवाद सहयोगी, गन्नौर : शहर में ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब इन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए डीएसपी जोगेंद्र सिंह राठी ने गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने थाना प्रभारी से ऑटो चालकों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करने, रूट मैप तैयार कर ऑटो स्टैंड निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले ऑटो पर लगाम कसने का कहा। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करें। डीएसपी जोगेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पुलिस के सख्त होने पर ऑटो चालकों का नियम तोड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा। पुलिस ऑटो की चेकिग कर नियम तोड़ने वालों के चालान काटेगी।

शहर के रेलवे रोड पर ऑटो की सबसे अधिक संख्या है। ऑटो चालक जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक सवारियों को लाते और ले जाते हैं। हालांकि ऑटो को पुलिस थाना गन्नौर से आगे शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, लेकिन ऑटो चालक शहर में ऑटो के लेकर घुसते हैं, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है। कई ऑटो चालक बिना नंबर, लाइसेंस व दस्तावेज के ऑटो को शहर में बेखौफ दौड़ा रहे हैं जो किसी दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। पुलिस द्वारा ऑटो की जाएगी स्क्रीनिग

थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि डीएसपी जोगेंद्र सिंह राठी के निर्देशानुसार शहर में ऑटो चालकों की जांच की जाएगी। साथ ही ऑटो की स्क्रीनिग कर बिना रजिस्ट्रेशन व बिना कागजात वाले ऑटो को बंद किया जाएगा और नियमों तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। साथ ही शहर में ऑटो स्टैंड भी निर्धारित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी