पीटीआइ आज जेल भरो आंदोलन में लेंगे हिस्सा

जागरण संवाददाता सिरसा सर्व कर्मचारी संघ की ओर से किए जा रहे जेल भरो आंदोलन में बर्खास्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:35 AM (IST)
पीटीआइ आज जेल भरो आंदोलन में लेंगे हिस्सा
पीटीआइ आज जेल भरो आंदोलन में लेंगे हिस्सा

जागरण संवाददाता, सिरसा : सर्व कर्मचारी संघ की ओर से किए जा रहे जेल भरो आंदोलन में बर्खास्त पीटीआइ भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। सभी पीटीआइ ने जेल भरो आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।

शनिवार को लघु सचिवालय के समक्ष पीटीआइ का 60वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर महिला पीटीआइ राधिका अपने पति मुकेश कुमार बच्चे नंदनी और सूयांश के साथ क्रमिक अनशन पर रही। बच्चों ने भी अपनी मां की नौकरी वापस दिलवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। क्रमिक अनशन की अध्यक्षता जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ की ओर से जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें सभी पीटीआइ बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों लंबे समय से निलंबित हैं। जिन्हें लेकर जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। पीटीआइ की मांग को भी सरकार दरकिनार कर रही है। जिसके कारण वे दो माह से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इस मौके पर जगदीश सिंह, करनैल सिंह, राजेश कुमार, हरबंस सिंह, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी