परिवार को छोड़ लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला, फिर एक दिन...

पंजाब की महिला को हरियाणा के एक व्‍यक्ति से प्रेम हो गया। वह पति व बच्‍चों को छोड़ कर एक प्रेमी के लिव इन रिलेशन में रहने लगी। वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसकी हत्‍या कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 18 Oct 2016 01:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 Oct 2016 04:53 PM (IST)
परिवार को छोड़ लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला, फिर एक दिन...

जागरण संवाददाता, सिरसा। पंजाब की एक महिला का सिरसा के अोढां क्षेत्र के गांव खाई शेरगढ़ के व्यक्ति से प्रेम संंध स्थापित हा गया। दाेनों का संबंध इसकदर परवान चढ़ा कि महिला अपने पति और तीन बच्चों को छाेड़कर प्रेमी के साथ डबवाली में आकर लिव इन रिलेशन में रहने लगी। इसी बीच महिला गर्भवती हाे गई तो प्रेमी परेशान हो गया और एक रात वह महिला को अपने खेत पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। उसने शव को खेत में ही गड्ढा खोद कर गाड़ दिया। मामले का खुलासा आवारा कुत्तों की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांव खाई शेरगढ़ में एक खेत में आवारा कुत्ते भौंक रहे थे। कुत्ते ल्रगातार खेत में एक ही जगह काफी देर तक भौंकते रहे तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद वहां खोदाई की गई तो एक महिला का शव नजर आया। लोगों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। खेत जगतपाल नामक व्यक्ति का है। डाक्टरी जांच में पता चला कि महिला गर्भवती है तो पुलिस ने जगतपाल से पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का खुलाया हो गया।

पढ़ें : युवक रात में दिव्यांग किशोरी के बिस्तर में घुस गया, मां ने देखा तो...

पुलिस जांच में पता चला कि शव पंजाब के रामा मंडी के पास गांव जजल की रहनेवाली अमृत कौर का है। महिला तीन बच्चों की मां थी। जांच में खुलासा हुआ कि उसका जगतपाल के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों का प्यार इस हद तक पहुंच गयाकि महिता अपने परिवार को छोड़कर जगतपाल के पास आ गई।

पढ़ें : स्कूल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से बहने लगा खून, मामला खुला तो मचा हंगामा

इसके बाद जगतपाल के साथ वह डबवाली में लिव इन रिलेशन में रहने लगी। जगतपाल अविवाहित था और परिवार ने उससे नाता ताेड़ रखा था। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान महिला गर्भवती हो गई तो जगतपाल परेशान हो गया और उसने महिला ने छुटकारा पाने की साजिश रची।

जगतपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 28 सितंबर को वह प्रेमिका को गांव शेरगढ़ में अपने खेत पर बहाना बनाकर ले गया। देर शाम उसने ईंट मारकर अमृत कौर की हत्या कर दी और शव को अपने ही खेत में ही गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया।

जानकारी के मुताबिक जगतपाल के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह दो भाई है। परिवार ने उसे बेदखल कर रखा है। जगतपाल ज्यादा समय घर से बाहर ही शराब ठेकों पर रहता था। दोनों भाइयों के पास छह एकड़ जमीन है। जगतपाल ने अपनी जमीन दलबीर सिंह ने ठेके पर खेती के लिए दे रखा है। दलबीर सिंह ने ही खेत में कुत्तों को मिट्टी में दबे शव पर भौंकते हुए देखा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और इस सारी वारदात का खुलासा हुआ।

डॉक्टर के बताने के बाद हुआ शक

पुलिस ने जिस समय शव बाहर निकाला, तब उसकी अवस्था काफी गली-सड़ी थी। उसी दौरान अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि शव महिला का है या पुरुष का। उसके बाद डॉक्टरी जांच के दौरान डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि शव महिला का है और वह गर्भवती थी। वहीं जिस खेत में महिला को दफनाया गया, वह सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में पुलिस के शक की सुई खेत मालिक जगतपाल की ओर घूमी और उससे पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर जगतपाल टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी।

पढ़ें : ऑनलाइन ठगी का सच उड़ा देगा आपके होश, कम पढ़े लिखे लोग लगा रहे हैं चूना

------

'' पोस्टमार्टम में महिला के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद जगतपाल पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। दोनों का काफी समय से अफेयर था।

- इंस्पेक्टर दलेराम, इंचार्ज, ओढां थाना।

chat bot
आपका साथी