किसान को कर्जा मुक्त करके फसल से पहले आर्थिक पैकेज दे सरकार

लघुसचिवालय में किसानों का धरना लगातार 12वें दिन जारी रहा। शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 10:21 PM (IST)
किसान को कर्जा मुक्त करके फसल से पहले आर्थिक पैकेज दे सरकार
किसान को कर्जा मुक्त करके फसल से पहले आर्थिक पैकेज दे सरकार

संवाद सहयोगी, डबवाली :

लघुसचिवालय में किसानों का धरना लगातार 12वें दिन जारी रहा। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी ¨सह धरने में शामिल हुए। उन्होंने धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय हर राजनीतिक पार्टी यही कहती है कि कर्जा माफ कर देंगे। इधर नारा लगा नहीं कि किसान ब्याज भरना बंद कर देता है। साल-डेढ़ साल में 10 का 12 लाख हो जाता है। सरकार आते ही 2 लाख रुपये माफ कर देती है। किसान के आगे फिर कर्ज के तौर पर 10 लाख रुपये खड़े हो जाते हैं।

केवी ¨सह ने कहा कि राजनीतिक आदमी इतना कमजोर हो गया है कि वह वोट पाने के लिए झूठ बोलकर झांसा देने में लग गया है। क्योंकि उसका एक ही मकसद है सत्ता हथियाना। इस बार किसान मुद्दा बने हुए हैं। सभी राजनीतिक दल तथा सरकारें किसानों के आगे मजबूर हैं। इसलिए कर्जा माफी से काम नहीं चलेगा, एक बार कर्जा मुक्त करना होगा किसान को। किसान को आर्थिक रुप से मजबूत करने के फैसलें संबंधी वचन पत्र हमें राजनीतिक पार्टियों से लेना पड़ेगा। राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले चल रहे आंदोलन के 12वें दिन कुलवीर शांत डबवाली, गुरप्रीत ¨सह डबवाली, बल¨जद्र ¨सह काला सुखचैन, मंदर ¨सह फुल्लो, गुरलाल ¨सह फुल्लो क्रमिक अनशन पर बैठे। किसानों ने मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी