किसानों ने घेरी एसबीआइ की शाखा, कर्मचारियों ने धरना देने से रोका तो हुई तकरार

राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने डबवाली की पुरानी अनाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:33 AM (IST)
किसानों ने घेरी एसबीआइ की शाखा, कर्मचारियों ने धरना देने से रोका तो हुई तकरार
किसानों ने घेरी एसबीआइ की शाखा, कर्मचारियों ने धरना देने से रोका तो हुई तकरार

संवाद सहयोगी, डबवाली : राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने डबवाली की पुरानी अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समक्ष धरना दिया। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किश्त काटने के बावजूद क्लेम न देने का आरोप लगाते हुए सरकार तथा बैंक प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। किसान बैंक पास बुक लेकर पहुंचे थे, जिन्हें हवा में लहराते हुए किसानों ने मुआवजा मांगा। किसानों ने मांग की कि वर्ष 2017-18 का फसल बीमा समेत ब्याज उनके खातों में डाला जाए। ग्वार की फसल को इस योजना के अंतर्गत लाया जाए। बैंक प्रबंधकों ने किसानों के धरने पर एतराज जताया। एक कर्मचारी ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर मर्ज हो चुका है। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसानों ने करीब साढ़े 3 बजे तक बैंक के आगे सांकेतिक धरना दिया। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि 3 अगस्त को गांव मसीतां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण विकास बैंक के आगे धरना दिया जाएगा। इस मौके पर धीरज महारुद्रा गोरीवाला, लीलाधर बलिहारा, देवेंद्र भोभिया, मिट्ठू कंबोज राजपुरा, राकेश नेहरा लखुआना, चरणजीत हैबुआना, वकील सिंह, राम सिंह, जसवीर सिंह हैबुआना, तारा सिंह, बूटा सिंह, सुरेश पूनिया, लाभ सिंह, हरबंस सकताखेड़ा, अमरीक बिश्नेाई मौजगढ़ राजेश लखुआना, बलवीर खालसा चट्ठा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी