अनशन के दौरान बिगड़ी एक आशा वर्कर की तबीयत

जागरण संवाददाता, सिरसा : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर यूनियन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 06:07 PM (IST)
अनशन के दौरान बिगड़ी एक आशा वर्कर की तबीयत
अनशन के दौरान बिगड़ी एक आशा वर्कर की तबीयत

जागरण संवाददाता, सिरसा : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। तीसरे दिन दड़बा व ओढ़ां ब्लाक की आशा वर्कर हड़ताल पर रही। हड़ताल के दौरान एक आशा वर्कर पन्नीवाला रूलदू निवासी अमनदीप कौर को घबराहट व ब्लड प्रेशर घटने की शिकायत हो गई, जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नागरिक अस्पताल के पार्क में धरने पर बैठी आशा वर्करों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कलावती माखोसरानी, सचिव सुलोचना एवं जिला कैशियर मंजू रानी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की हजारों आशा वर्कर आंदोलन की राह पर है। जब तक सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आशा वर्करों द्वारा प्रात: दस बजे से दो बजे तक धरना दिया जा रहा है। प्रदेशभर में आशा वर्कर अपना काम काज छोड़कर हड़ताल पर हैं।

अनशन के दौरान पन्नीवाला रूलदू निवासी आशा वर्कर अमनदीप कौर की हालात बिगड़ गई। उसे घबराहट होने लगी और ब्ल्ड प्रेशर घटने की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे साथी आशा वर्करों ने नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करवाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

chat bot
आपका साथी