शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाले दो पर केस, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिरसा : लड़का होने की शर्तिया दवाई देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 10:13 PM (IST)
शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाले दो पर केस, एक गिरफ्तार
शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाले दो पर केस, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिरसा :

लड़का होने की शर्तिया दवाई देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस पार्टी को दवा देने बस स्टेंड पर पहुंचने वाली महिला को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की रेड में पांच हजार रुपये के बदले दवाई देने के मामले का शुक्रवार देर शाम को खुलासा हुआ था।

सिविल सर्जन को सूचना मिली कि शहर में एक महिला लड़का होने की दवाई बनाकर देती है और इसके बदले पैसे ऐंठ रही है। इसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुधराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और इस कार्रवाई में पुलिस को भी शामिल किया गया। बोगस ग्राहक महिला पुलिस कर्मी को बनाया गया और उसे साइन किए हुए पांच हजार रुपये दिए गए। इसके बाद महिला से संपर्क साधा गया। महिला ने पहले छह बजे शाम को आने को कहा।

उन्हें हनुमान मंदिर खैरपुर के पास बुलाया गया लेकिन बाद में महिला ने बस अड्डे पर फोन कर दवा देने के लिए बुलाया। चुन्नी हिलाते ही टीम हो गई सक्रिय

महिला पुलिस कर्मी के साथ एंबुलेंस ड्राइवर को भी महिला का भाई बनाकर मोटरसाइकिल पर भेजा गया। दोनों के पीछे-पीछे टीम भी चलती रही। जब बस स्टेंड पर बुलाया गया तो टीम कुछ दूरी पर खड़ी हो गई और महिला ने पांच हजार रुपये लेकर लिफाफे में लपेटकर दवा दे दी। महिला पुलिस कर्मी ने चुन्नी हिलाकर टीम को इशारा कर दिया। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने महिला को घेर लिया। तलाशी लिए जाने पर महिला ऋतु से पांच हजार रुपये बरामद हो गए। डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि ये वही नोट थे जो सिविल सर्जन ने टीम को दिए थे। इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन ने महिला के सहयोगी अजय कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

जांच पूरी नहीं इसलिए महिला की गिरफ्तारी नहीं करवाई

डा. बुधराम ने बताया कि अभी जांच अधूरी है इसलिए महिला की गिरफ्तारी नहीं करवाई। इस मामले में अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है जो पूरे मामले से जुड़ा हुआ है। महिला को आरोपित बनाया गया है। जांच के संबंध में अभी अधिक विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती। आरोपित को जेल भेजा

इस मामले में पुलिस ने डिप्टी सीएमओ की शिकायत अजय ¨जदल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। चौकी इंचार्ज महेंद्र ¨सह ने बताया कि अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी