अंत्योदय सेवा केन्द्रों पर मिल रही हैं सभी सुविधाएं : चोपड़ा

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमं˜

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:19 PM (IST)
अंत्योदय सेवा केन्द्रों पर मिल रही हैं सभी सुविधाएं : चोपड़ा
अंत्योदय सेवा केन्द्रों पर मिल रही हैं सभी सुविधाएं : चोपड़ा

जागरण संवाददाता, सिरसा:

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याओं को देखते हुए 55 माह में इतने विकास कार्य करवा दिये हैं कि पिछली सरकारें 55 साल में भी नहीं करवा पाई। भाजपा सरकार ने न केवल व्यवस्था परिवर्तन किया है बल्कि आमजन के जीवन को सुखी बनाने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक तंत्र को विकसित किया है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को हर सुविधा घर बैठे उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने जब सत्ता संभाली तो भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा सरकार ने इस स्थिति को समझा और व्यवस्था परिवर्तन का काम किया। उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्रों की स्थापना की गई। अंत्योदय सरल केंद्र खोले गये तथा ग्राम सचिवालय में लोगों को सरल तरीके से सेवाएं देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पहले जमीन की रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रियां ऑनलाइन कर दी और साथ में ही इंतकाल करने की व्यवस्था की गई। इस प्रकार से भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार व बिचौलियों को समाप्त करने का भी काम किया। नौकरियां बिना किसी सिफारिश के मेरिट के आधार पर घर बैठे नौकरियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के हर व्यक्ति को ईमानदार मानकर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने के लिए हर आदमी को अच्छा बनना होगा।

chat bot
आपका साथी