जिले के 8970 छात्रों को नहीं मिलेगी वर्दी की राशि

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वर्दी के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 10:53 PM (IST)
जिले के 8970 छात्रों को नहीं मिलेगी वर्दी की राशि
जिले के 8970 छात्रों को नहीं मिलेगी वर्दी की राशि

जागरण संवाददाता, सिरसा :

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वर्दी के लिए बजट जारी कर दिया है। विभाग ने बैंक खाते आधार ¨लक नहीं होने पर छात्रों की राशि रोक दी है। जिसके तहत 8970 छात्रों को वर्दी राशि नहीं मिलेगी। जिनको यह राशि बैंक खाता आधार ¨लक होने पर ही मिल सकेगी। शिक्षा विभाग ने 79406 छात्रों की वर्दी के लिए 7 करोड़ 3 लाख रुपये का बजट जारी किया है।

बैंकों की गलती भुगत रहे हैं छात्र

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को वर्दी की राशि ऑनलाइन बैंक खाते में डाली जाती है। जिसको लेकर स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के बैंक खाते आधार ¨लक से करवाए गये। जिले के 88376 छात्रों ने बैंकों में खाता आधार ¨लक करवाने के लिए कॉपी जमा करवाई। जिसमें से अभी तक 8970 छात्रों के बैंक खाते आधार ¨लक नहीं किए गये। जिससे छात्रों की वर्दी राशि शिक्षा विभाग ने रोक दी है। बैंकों की गलती से छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसको लेकर बार बार छात्र बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।

--- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वर्दी के लिए बजट जारी कर दिया है। जिले के 8970 छात्रों के बैंक खाता आधार ¨लक नहीं होने से राशि रोक दी गई है। जिसके लिए संबंधित स्कूलों के इंचार्जों को अवगत करवा दिया गया है।

संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा

chat bot
आपका साथी