पोल्ट्री फार्म की छत गिरी, दो घायल

By Edited By: Publish:Fri, 24 Aug 2012 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2012 09:02 PM (IST)
पोल्ट्री फार्म की छत गिरी, दो घायल

सैकड़ों मुर्गे दबकर मरे

संवाद सूत्र, कालावाली

गाव पक्का शहीदा में वर्षा होने से राइया रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्म की छत गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जबकि सैकड़ों मुर्गे दबकर मर गए।

जानकारी अनुसार, शुक्रवार साय लगभग सात बजे वर्षा होने से किसान गमदुर सिंह की ढाणी में स्थित पो‌र्ल्टी फार्म की छत गिर गई। जसपाल सिह व गमदुर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गए। आस-पड़ोस रहने वाले लोगों ने उनको बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर कालावाली से सहारा क्लब की एम्बुलेंस गाडी मौके पर पहुंची और घायलों को सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है, वहीं इस हादसे में सैकडो मुर्गे मर गए। पोल्ट्री फार्म संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

समाप्त

मुकेश अरोड़ा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी