डीसी पहुंचे खेत, जानी किसानों की परेशानी, बंधाया ढांढस

जागरण संवाददाता, सिरसा: उपायुक्त निखिल गजराज ने किसानों की खराब फसलों की जानकारी लेने के लिए सुबह

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 12:14 AM (IST)
डीसी पहुंचे खेत, जानी किसानों की परेशानी, बंधाया ढांढस

जागरण संवाददाता, सिरसा:

उपायुक्त निखिल गजराज ने किसानों की खराब फसलों की जानकारी लेने के लिए सुबह ही खेतों में पहुंच गये। उपायुक्त ने खराब फसलों का निरीक्षण किया वहीं किसानों की समस्या जानकर उन्हें प्रशासन के साथ होने का आश्वासन भी दिया।

उपायुक्त का दौरा बुधवार को गाव मल्लेका से शुरू हुआ और इसके बाद मेहनाखेड़ा, भूर्टवाला, ढूढियावाली, सादेवाला, चक्कफरीदपूर, रामगढ़ सहित कई गांव के खेतों तक पहुंचा। सफेद मक्खी के प्रकोप से खराब हुई फसल का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम ऐलनाबाद धीरेन्द्र खड़गटा, प्रशासनिक अधिकारी अनीश यादव, एसडीएम डबवाली सुरेश कसवा, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, उप निदेशक कृषि बाबूलाल, तहसीलदार नौरग दास, नायब तहसीलदार राम निवास भाभू, एसडीओ एग्रीकल्चर डा. सुभाष, एडीओ सुनील कुमार सहित कानूनगो, पटवारी, ग्राम सचिव अन्य विभागों के अधिकारी, नम्बरदार व गावों के सरपंच सहित भारी संख्या में किसान मौजुद थे।

हर संभव मदद का भरोसा

उपायुक्त ने इन गावों में किसानों की समस्याओं को सुना और उनकी फसल के हुए नुकसान की समस्या के निदान के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि जिला में 15 अक्तूबर तक खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवा कर रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गिरदावरी के दौरान किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों तथा पटवारियों को निर्देश दिये कि वे सफेद मक्खी से नरमा, कपास, गवार आदि फसलो के नुकसान का जायजा किसानों के साथ जाकर लें और सही रिर्पोट प्रस्तुत करे ताकि प्रदेश सरकार को रिर्पाेट भेजी जा सके।

मुआवजे की भी दी जानकारी

उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि किसान की फसल की 25 प्रतिशत तक, 26 से 50 प्रतिशत, 51 से 75 प्रतिशत तथा 76 से 100 प्रतिशत फसल खराबे की वास्तवित रिर्पोट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन गावों में नरमा, कपास व गवार की फसलों का काफी नुकसान पाया गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे गिरदावरी के समय अधिकारियों के साथ खेतों में जाकर फसलों के नुकसान की वास्तवित रिर्पोट दर्ज करवाने में सहयोग करे।

ग्वार को अधिक नुकसान

जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी ने बताया कि इन गावों में कई जगह कपास में फसल में 50 से ऊपर तथा ग्वार की फसल में 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से कहा कि गिरदावरी में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी तथा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत हो तो वे इस बारे प्रशासन को अवगत करवाएं।

इस मौके पर किसान ओम प्रकाश, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, जगदीश, इद्राज सिंह, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, ओम प्रकाश केहरवाला सहित विभिन्न गावों के किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी