बारिश से जमीन धसने व मकान गिरने से चार घायल

By Edited By: Publish:Fri, 05 Sep 2014 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 05 Sep 2014 10:49 PM (IST)
बारिश से जमीन धसने व मकान गिरने से चार घायल

संवाद सूत्र, रानियां : सावन सूखा रहा मगर भादो में अब इतना बरसा कि लोगों के लिए आफत खड़ी हो गई है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बरसात से नरमा व ग्वार की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगह मकान व दीवार गिरने, और जमीन धंसने से एक महिला व बच्ची सहित चार व्यक्ति घायल होने का समाचार है। रानिया शहर, गाव धनूर व बणी में घरों और दुकानों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को आर्थिक नुकसान व परेशानी उठानी पड़ी है।

क्षेत्र के लोग पहले सूखे से परेशान थे। बरसात के लिए जगह-जगह हवन यज्ञ किए मगर बरसात नहीं हुई। किसानों ने बड़ी मशक्कत के साथ फसल को पकाया। अब जब बरसात की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी तो ऐसी बरसात शुरू हुई की रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर व गावों की गलियों व सड़कों पर जगह-जगह पानी खड़ा हो गया है। गाव धनूर व बणी में घरों के अंदर पानी घुसने से ग्रामीणों को नुकसान उठाया है। गाव धनूर के सरपंच लालचन्द के नेतृत्व में दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने रानिया में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत देकर निकासी का प्रबंध करने की गुहार लगाई है। तहसीलदार कृष्ण कुमार ने गाव बणी में जाकर निरीक्षण किया और घरों से पानी निकलवाने का प्रबंध करवाया।

गाव खारिया में वार्ड नंबर 1 में बरसाती के कारण मकान की छत गिरने से अंदर बैठक राम ¨सह और ओमप्रकाश बुरी तरह घायल हो गए। ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे सिरसा के सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया है। गाव खारिया के ही वार्ड नंबर 8 में बरसात के कारण जमीन धंसने से एक महिला भूमिगत खुई गिर गई। लगभग 7 फुट नीचे धंसी महिला को ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। महिला को उपचार के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया है। गाव मतूवाला में मकान की दीवार गिरने से शकर लाल की 14 वर्षीय बेटी घायल हो गई। रानिया में भी वार्ड नंबर 9 की गली अवतार ¨सह वाली में और कबीर बस्ती में मकानों की दीवारे गिर गई।

क्षेत्र में ग्वार व नरमे की फसल लगभग पक कर तैयार है। बरसात के साथ तेज हवाएं चलने के कारण नरमा व ग्वार की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगह खेतों में डेढ से दो फुट पानी भर गया है।

chat bot
आपका साथी