बारिश से राहत, बिजली कट ने किया लोगों को परेशान

जागरण संवाददाता, रोहतक : दिन भर की उमस से शुक्रवार शाम हुई बारिश से राहत तो मिली,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:10 PM (IST)
बारिश से राहत, बिजली कट ने किया लोगों को परेशान
बारिश से राहत, बिजली कट ने किया लोगों को परेशान

जागरण संवाददाता, रोहतक :

दिन भर की उमस से शुक्रवार शाम हुई बारिश से राहत तो मिली, लेकिन बिजली कट ने लोगों को परेशान किया। बारिश के बाद केबल की खराबी के कारण शहर की कई कालोनियों में घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अभी दो दिन ऐसे ही बारिश होने की संभावना जताई है। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे और शाम करीब चार बजे अचानक से हुई बारिश से लोगों को काफी राहत हुई। वहीं बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी मानसून की रेखा हरियाणा और पंजाब में है। जिस कारण रूक-रूककर बारिश हो रही है। ऐसे ही कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। उसके बाद पूर्व की दिशा से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं बंद हो जाएगी और हवाओं की दिशा पश्चिम की तरफ हो जाएगी। जिससे मौसम में उमस कम हो जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को रोहतक में तीन एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन कालोनियों की बारिश के बाद गुल हुई घंटो बिजली

बारिश के बाद सेक्टर- 1 और 3, किला मोहल्ला, गोहाना अड्डा, बड़ा बाजार, मॉडल टाउन में केबल में खराबी आने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे से पांच बजे तक निगम के जनसुविधा केंद्र में आपूर्ति बाधित होने की 50 से अधिक शिकायतें आई। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ कॉलोनियों में थोड़े समय के लिए आपूर्ति बाधित रही। जिसे तुरंत दुरूस्त कर आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी गई।

chat bot
आपका साथी