रोहतक में हुई झमाझम बारिश, आज भी बरसेंगे मेघ

रोहतक में सोमवार देर रात को अचानक बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान गर्मी से राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 08:03 AM (IST)
रोहतक में हुई झमाझम बारिश, आज भी बरसेंगे मेघ
रोहतक में हुई झमाझम बारिश, आज भी बरसेंगे मेघ

जागरण संवाददाता, रोहतक : मौसम में सोमवार देर रात को अचानक बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हुई। रुक रुक कर रात में घंटों तक बारिश होती रही। वहीं, सुबह से दोपहर बाद तक भी रुक रुक कर बारिश हुई। रोहतक जिले में मंगलवार शाम तक औसतन साढ़े 27 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है। सोमवार को रोहतक का अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उधर, रोहतक में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बोहर गांव निवासी किसान वृंद नांदल व नौनंद गांव निवासी किसान सतदेव का कहना है कि खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद साबित होगी। विशेषकर धान की फसल के लिए तो यह सोना बरस रहा है। हालांकि बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर जलभराव भी हो गया। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। यहां तक कि पॉश इलाकों में भी जलभराव देखा गया है। जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जिले में कहां कितनी हुई बारिश :

रोहतक शहर : 21 एमएम

महम : 17 एमएम

सांपला : 46 एमएम

कलानौर : 26 एमएम

औसतन : साढ़े 27 एमएम

chat bot
आपका साथी