भगत सिंह के जन्मदिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को डायरी पेन नोट बुक व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:56 AM (IST)
भगत सिंह के जन्मदिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भगत सिंह के जन्मदिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह विचार समिति के अध्यक्ष रणधीर कटारिया, महासचिव अतुल कौशिक ने कहा कि भगत सिंह द्वारा दिए गए स्वतंत्रता आंदोलन के योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। महासचिव अतुल कौशिक ने बताया कि इस अवसर पर 10वीं तथा 12वीं में 70 फीसद अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डायरी, पेन, नोट बुक व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर हजरस के प्रदेश उपाध्यक्ष खजान सिंह बड़बड़ व रोहित ग्रेवाल ने कहा कि भगत सिंह मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में करोड़ों युवाओं को अपने हक, अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया। ब्रिटिश हुकूमत से देश की आजादी के लिए सीधे भिड़ गए तथा शहीद होकर आगे का रास्ता समझा गए। संकेत कटारिया व प्रवीन कटारिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव के युवाओं को प्रेरणा मिलती रहेगी तथा समिति द्वारा किए गए कार्यों का युवा वर्ग को लाभ वास्तव में मिलेगा तथा समिति युवाओं का हर विषय में समय-समय पर मार्गदर्शन करती रहेगी।

इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र सिंह, कंवर सिंह, अजय ग्रेवाल, खजान सिंह बड़बड़, रोहित ग्रेवाल, पंडित बलबीर, चंद्रहास कौशिक, पंडित भोला राम, पंडित राममेहर, मंजीत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी