पीजीआइ में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, रोहतक : पीजीआइ में कांट्रेक्ट बेस पर कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 24 Nov 2017 03:01 AM (IST)
पीजीआइ में जूनियर रेजिडेंट  डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
पीजीआइ में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, रोहतक : पीजीआइ में कांट्रेक्ट बेस पर कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मांगे पूरी होने पर हड़ताल वापस ले ली है। इसके बाद ही मरीजों को उचित उपचार मिलना शुरू हुआ। पीजीआइ प्रबंधन ने दो दिन में उनका पूरा वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर पहुंचकर मरीजों को उपचार देने में सहयोग किया।

बता दें कि पीजीआइ के इमरजेंसी, ब्लड बैंक और लाला श्यामलाल बि¨ल्डग में अंडर रेजिडेंट 45 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स नियुक्त है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण बुधवार को पीजीआइ प्रबंधन के खिलाफ उतर आए थे और वेतन पाने के लिए हड़ताल शुरू कर दी थी। रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण मरीजों का उपचार सीनियर डॉक्टर्स और नर्स के भरोसे रह गया था। मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल रहा था। वेतन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी रही। जिस कारण मरीजों को उचित उपचार का अभाव झेलना पड़ा। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। दो दिन की हड़ताल से मरीजों हो रही परेशानी को देखते हुए पीजीआइ प्रबंधन बैकफुट पर आ गया और देर शाम प्रबंधन ने डॉक्टर्स के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्ता की।

रजिस्ट्रार एचके अग्रवाल ने बताया कि उनकी एक महीने का वेतन उनके अकांउट में भेज दिया गया है। इस बात को सुनकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इसके बाद सुलहनामा के मुताबिक प्रबंधन ने दो दिन के भीतर पूरा बकाया वेतन उनके अकांउट में भेजे जाने का आश्वासन दिया और उन्हें ड्यूटी पर जाने के लिए कहा गया। दो दिन में पूरा वेतन मिलने की मांग पूरी होने पर देर शाम जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म कर दी और ड्यूटी पर पहुंचकर मरीजों को उपचार देने में सहयोग किया। डॉक्टर कुलवीर जाखड़ ने कहा कि अगर दो दिन में उनके अकांउट में वेतन नहीं आता है, तो वह फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हड़ताल में अविनाश चौहान, हिमांशु गोयल, रजनीकांत, चेतना, वरूण सैनी, अंजली, राहुल गोयत, बिट्टू पंवार, मनोज, सचिन हुड्डा, सबीना आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी