सरकार ढोंग करना छोड़, किसानों के कर्ज माफ करे : दीपेंद्र

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्री लीडरशिप समिट के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। उन्‍हाेंने कहा कि सरकार इस तरह का ढोंग छो़ड़कर किसानों के कर्जमाफ करेे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 09:22 AM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 08:57 PM (IST)
सरकार ढोंग करना छोड़, किसानों के कर्ज माफ करे : दीपेंद्र
सरकार ढोंग करना छोड़, किसानों के कर्ज माफ करे : दीपेंद्र

जेएनएन, रोहतक। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्री लीडरशिप समिट के आयोजन पर कटाक्ष किया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ढोंग करना छोड़कर किसानों के कर्ज माफ करने की दिशा में काम करे। इस तरह के खोखले इवेंट करके किसानों को गुमराह न करें।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला तो सबसे पहला काम किसानों का 1600 करोड़ का बकाया बिजली बिल माफ किया। उनके कर्जमाफ किए और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा प्रदान की। 2004 से 2014 तक उनके कार्यकाल में प्रदेश का किसान खुशहाल था और उसे मंडियों में उसकी उपज का अच्छा भाव भी मिलता रहा।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान हित में अनेकों फैसले लिए, लेकिन मौजूदा भाजपा राज में दिनदहाड़े मंडियों में किसानों की फसल औने-पौने दामों पर लूटी जा रही है। किसान विरोधी नीतियों के चलते कर्ज के बढ़ते बोझ ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है।

उन्होंने प्रदेश में किसानों की बदहाली पर इनेलो और भाजपा को एक साथ घेरते हुए कहा कि एक तरफ इनेलो है जिसने किसानों की छाती को गोलियों से छलनी करने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा है, जिसने किसानों से बड़े-बड़े वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी