लोक अदालत में 3651 केसों का निपटारा, एक करोड़ 60 लाख से अधिक की वसूली

जागरण संवाददाता रोहतक जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM (IST)
लोक अदालत में 3651 केसों का निपटारा, एक करोड़ 60 लाख से अधिक की वसूली
लोक अदालत में 3651 केसों का निपटारा, एक करोड़ 60 लाख से अधिक की वसूली

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एएस नारंग की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। चेयरमैन एएस नारंग ने बताया कि लोक अदालत में 4260 केसों की सुनवाई हुई, जिसमें 3651 केसों का निपटारा करते हुए एक करोड़ 63 लाख 46 हजार की वसूली की गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फकरूद्दीन समेत अन्य न्यायाधीशों की अध्यक्षता में छह बैंच बनाई गई थी। केसों की सुनवाई के बाद मौके पर ही निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकीर्ति गोयल ने बताया कि लोक अदालतों से लोगों को सस्ता एवं जल्द न्याय मिलता है। लोक अदालत समय-समय पर लगती रहनी चाहिए। इसमें दोनों पक्षों की रजामंदी से समझौता होता है और तुरंत निर्णय किया जाता है। लोक अदालत में मुकदमे की हमेशा के लिए समाप्ति हो जाती है, क्योंकि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती। इसमें फैसला होने पर कोर्ट फीस वादी पक्ष को वापस मिल जाती है।

chat bot
आपका साथी