एकल व सोलो नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, रोहतक : गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कॉन्वेंट में सोलो, एकल नृत्य प्रतियोगिता का

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 02:10 AM (IST)
एकल व सोलो नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, रोहतक :

गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कॉन्वेंट में सोलो, एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली से नौंवीं तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। रंग बिरंगी पोशाक पहने व सुंदर वेशभूषा में सजे नन्हें कलाकार आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुती देते नजर आए। विद्यालय की प्राचार्या ममता मलिक ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है कि उन्हें ऐसा मंच प्रदान किया जाए कि जहां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का समावेश हों। इस अवसर पर सुरभि शर्मा, प्रीति, उषा, विन्नी, गीता दुबे, प्रियंका आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

पहली से पांचवीं कक्षा के जूनियर्स में श्रेयसी, मिताली, सिया, तनवी, चेष्टा, हर्षिता, अर्पित, कृतिका, धुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अरनव, विनीत, सोनिया, ग्रेस, हर्षिता, इच्छिता, रक्षित, जन्नत, सुहाना लक्ष्य, कुंज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं छठी से 10वीं तक के सीनियर्स में कीर्ति, हिमांशी, कोमल, संजना, शिवम्, अंशुल, सिया, नीतिन, मृदुल, विनायक, चिराग, तमिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिलाषा, गजल, मनन, साक्षी, रविना, वरुण, रूपिका, खुशबू, कीर्ति, लक्षिता, साक्षी, तान्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी