सांपला में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, तीन घायल

-पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार की सुबह हुई वारदात -गंभीर घायल को पीजीआइ किया गया रेफर, हालत नाज

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 09:06 PM (IST)
सांपला में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, तीन घायल

-पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार की सुबह हुई वारदात

-गंभीर घायल को पीजीआइ किया गया रेफर, हालत नाजुक

संवाद सहयोगी, सांपला : थानाक्षेत्र की पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार की सुबह युवाओं के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हो गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत को नाजुक देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुरानी अनाज मंडी स्थित एक कैफे की छत पर कई युवक कमरा किराए पर लेकर रहते है। बताया गया है कि शुक्रवार को इन युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों में चाकूबाजी शुरू हो गई। जिसमें इस्माइला निवासी मोनू, मनीष, प्रवीन समेत अन्य कई युवक घायल हो गए। हमला चाकू, नुकीली चीज और डंडों से किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर प्रवीन को अधिक खून बहने के कारण पीजीआइ में रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि प्रवीन के सिर और गुप्त अंगों में चाकू लगे हुए है, जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल प्रवीन के बयानों के आधार पर इस्माइला निवासी चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों का कहना है कि यह युवक आएदिन हुड़दंग करते रहते थे। कई बार व्यापारियों ने भी इन्हे समझाया, लेकिन उनकी समझ में नहीं आता था।

chat bot
आपका साथी