हैरो चुराते दो पकड़े, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

संवाद सहयोगी, सांपला : कस्बे के गांव चुलियाना में खेत से हैरो चोरी करते दो युवकों को गिरफ्तार किय

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 12:33 AM (IST)
हैरो चुराते दो पकड़े, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

संवाद सहयोगी, सांपला :

कस्बे के गांव चुलियाना में खेत से हैरो चोरी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों से पुछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव चुलियाना के खेत से रविवार को दो युवक खेत से किसान रामफल का हैरो ले जा रहे थे कि गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। उसने उनके समीप जा कर उनसे पूछताछ की कि तुम इसे कहां ले जा रहे हो। इस पर दोनों युवक जवाब नहीं दे पाए। इस पर ग्रामीण ने गांव में खबर दी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दोनों को काबू किया। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे झज्जर जिला के गांव डिघल के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने चोरी की आशंका के चलते दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हो रही अन्य चोरी की वारदातों में इनका हाथ हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।

chat bot
आपका साथी