जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाकर लिया सरंक्षण का संकल्प

गांव अहरोद निवासी समाजसेवी मास्टर लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर गांव में त्रिवेड़ी लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:12 AM (IST)
जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाकर लिया सरंक्षण का संकल्प
जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाकर लिया सरंक्षण का संकल्प

संवाद सहयोगी, कुंड: गांव अहरोद निवासी समाजसेवी मास्टर लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर गांव में स्थित बणी में बड़, पीपल व नीम का पौधा लगाकर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान न्यू ईरा स्कूल के निदेशक नरेंद्र यादव, बालाराम, भावना यादव, चंचल, गगन यादव, सुखराम व भोलूराम ग्रामीण मौजूद रहे। मास्टर लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वे अपने जीवन के 65वें साल में प्रवेश कर गए हैं और उन्होंने यह संकल्प लिया हैं कि इस त्रिवेणी के पौधों के साथ-साथ 65 और पौधे भी गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर उनकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने शुभ कार्यों की शुरुआत पौधारोपण के साथ करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी