हर वर्ग का विकास कर रही है सरकार: बिक्रम

विधायक बिक्रम ¨सह यादव ने रविवार को क्षेत्र के गांव लाला में नवनिर्मित गलियों और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की सोच है कि गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 06:34 PM (IST)
हर वर्ग का विकास कर रही है सरकार: बिक्रम
हर वर्ग का विकास कर रही है सरकार: बिक्रम

संवाद सहयोगी, कोसली: विधायक बिक्रम ¨सह यादव ने रविवार को क्षेत्र के गांव लाला में नवनिर्मित गलियों और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की सोच है कि गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचे।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू करके हर वर्ग के विकास का काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। हरियाणा में पिछले सवा चार वर्षों से हर वर्ग को सरकार की नीतियों का लाभ मिले, इसे लेकर प्रदेश सरकार गंभरिता से काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर जाटूसाना पंचायत समिति की चेयरमैन रूबी यादव, मा. हुकम ¨सह, पार्षद अमित यादव, सरपंच पूनम देवी, रामानंद, रामअवतार कतोपुरी, गांव नैनसुखपुरा के सरपंच मनोज कुमार, बहोतवास सरपंच बिक्रम ¨सह, कतोपुरी सरपंच सुनील कुमार, पृथ्वी सिहास, जसवंत नैनसुखपुरा, राजकुमार कतोपुरी, ओमप्रकाश, राज ¨सह डागर, महाबीर ¨सह, पूर्व सपंच उमेद ¨सह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। रविवार को गांव लाला में बाबा लालेश्वर के भंडारे का भी आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी