मसानी बैराज का निरीक्षण कर जांची निर्माण प्रगति

जल शक्ति अभियान के तहत जिला में शुरू किए गए कार्यों की प्रगति को जांचने आई टीम ने मसानी बैराज का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:36 AM (IST)
मसानी बैराज का निरीक्षण कर जांची निर्माण प्रगति
मसानी बैराज का निरीक्षण कर जांची निर्माण प्रगति

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जल शक्ति अभियान के तहत जिले में शुरू किए गए कार्यों की प्रगति को जांचने आई टीम ने मसानी बैराज का निरीक्षण किया।

सिचाई विभाग के एसई प्रवीन दहिया ने बताया कि मसानी बैराज में पहली बार वर्ष 2017 में लगातार 66 दिन नहरी पानी से 20 हजार 274 एकड़ फीट पानी भरा गया। इसके बाद वर्ष 2018 में 68 दिन से लगातार बैराज को 24 हजार 42 एकड़ फीट मात्रा तक पानी से भरा गया था। बैराज में लगभग 125 एकड़ में पांच से दस फीट तक पानी संग्रहित हो गया था। अब बरसात के मौसम में जो फालतू पानी होगा इसमें छोड़ा जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने ड्राइंग के माध्यम से मसानी बैराज की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि इस बैराज में पानी भरने से आस-पास गांवों का जल स्तर ऊंचा हुआ है तथा लोगों को पानी भरने का लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैराज में जो भी पानी छोड़ा जाए वह ट्रीटेड हो। टीम ने वन विभाग के हर्बल पार्क का अवलोकन भी किया। इसके बाद पौधरोपण किया गया। केंद्रीय टीम सदस्यों ने धारूहेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिग, गांव मसानी व खिजुरी में स्थापित किए गए वाटरशेड, जेएलएन कैनाल व नर्सरी जैसे कार्यों को देखा तथा जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर गांव मसानी, निखरी, खलियावास व डूंगरवास के सरपंच भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी